नई उंचाई पर शेयर बाजार, सैंसेक्स 36825 पर और निफ्टी 11130 के पार बंद
मुंबई
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार नई उंचाई पर बंद हुए। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 106.50 अंक यानि 0.29 फीसदी बढ़कर 36,825.10 पर और निफ्टी 49.55 अंक यानि 0.45 फीसदी बढ़कर 11,134.30 पर बंद हुआ।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त दिखी है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1.77 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 1.34 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है।
बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंक शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 44 अंक गिरकर 26974 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी फार्मा में 1.25 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.84 फीसदी, निफ्टी मेटल में 2.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
टॉप गेनर्स
ग्रासिम, हिंडाल्को, लार्सन, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, वेदांता, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, आइडिया
bhavtarini.com@gmail.com 