नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक जवान के घायल 

नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक जवान के घायल 

सुकमा 
 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर हैं। इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीती रात ही सुकमा और बीजापुर सीमा पर सीआरपीएफ व डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया था। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह मुठभेड़ सुकमा के दलेर के जंगलों में हो रही है। आधिकारिक रूप से मुठभेड़ की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।