नातिन नव्‍या हुईं ग्रैजुएट, बिग बी ने शेयर किया वीडियो

नातिन नव्‍या हुईं ग्रैजुएट,  बिग बी ने शेयर किया वीडियो

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन इन दिनों फैमिली के साथ टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं। वह लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अलग-अलग प्‍लैटफॉर्म्‍स के जरिए जागरूक भी कर रहे हैं। इस बीच उन्‍होंने अपनी नातिन नव्‍या से जुड़ी लेटेस्‍ट जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

दरअसल, श्‍वेता बच्‍चन नंदा की बेटी नव्‍या अब ग्रैजुएट हो गई हैं। बिग बी ने नातिन का एक स्‍लो मोशन वीडियो शेयर किया जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। इस पर ऐक्‍टर ने कैप्‍शन दिया, 'नातिन नव्‍या.. ग्रैजुएशन डे.. न्‍यूयॉर्क में कॉलेज से ग्रैजुएट हो गईं। कोरोना की वजह से ट्रैवल और सेरिमनी कैंसल हो गई।'


घर में ही तैयार किया गाउन
अमिताभ ने आगे लिखा, 'लेकिन नव्‍या गाउन और कैप पहनना चाहती थीं, स्टाफ ने गाउन और कैप तैयार की। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए घर में ही तस्‍वीरें ली गईं। पॉजिटिव हैपी ऐटिट्यूड।'


बिग बी ने शेयर कीं तस्‍वीरें
इसके साथ ही बिग बी ने सेलिब्रेशन की तीन तस्‍वीरें भी शेयर कीं। इसमें एक फोटो में नव्‍या अपनी मां श्‍वेता के साथ दिख रही हैं। अब इन पिक्‍चर्स और वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और नव्‍या को बधाई दे रहे हैं।


इन फिल्‍मों में दिखेंगे अमिताभ
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ के पास कई सारे इंट्रेस्ट्रिंग प्रॉजेक्‍ट्स हैं। वह 'झुंड', 'गुलाबो सिताबो', 'चेहरे' और 'ब्रहास्त्र' जैसी फिल्‍मों में अहम किरदारों में नजर आएंगे। फैंस इन फिल्‍मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।