नारायणपुर: पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने की फायरिंग, वोटिंग के बाद वापस लौट रही थी टीम

नारायणपुर: पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने की फायरिंग, वोटिंग के बाद वापस लौट रही थी टीम

नारायणपुर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से वापस ले जाते हुए ये घटना हुई। SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है।

इस मुठभेड़ में कॉन्स्टेबल ह्रदय राम साहू घायल हो गया है, फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा सर्चिंग में घटनास्थल से एक आदमी का शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। उसके पास से 1 पिस्तौल, चाकू, पिट्ठू बैग और नक्सली सामान बरामद किया गया है।

आज ही बीजापुर में मतदान से पहले आज हथियार समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। ये मामला बेदरे थानाक्षेत्र का है। इन नक्सलियों को एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने गिरफ्तार किया। ये नक्सली मतदान के दिन बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।

इनपर ज़िला बल और CAF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की। सभी गिरफ्तार नक्सली माओवादी माड़ डिवीज़न के सदस्य हैं। SP गोवर्धन ठाकुर ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। इससे पहले भी कुछ नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।