निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न
धार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2018 में नोडल अधिकारियों को सौपे गये दायित्वों की विस्तार से समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने इस समीक्षा के दौरान जनशक्ति प्रबंधन, प्रशिक्षण, मतदान दलों का गठन, शिकायत निवारण, स्वीप, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन नामवली, ईवीएम, वीवीपैट प्रबंध, निर्वाचन सामग्री, परिवहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी, निर्वाचन व्यय लेखा, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति, व्यय प्रबंधन, रूट र्चाट, मीडिया सेल तथा पेड न्यूज, प्रेक्षक व्यवस्था, कम्युनिकेशन प्लान, संचार व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम, कानून व्यवस्था, मतगणना व्यवस्था, डाक मतपत्र, स्ट्रांग रूम व्यवस्था की सघन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित नोडल अधिकारियों को दिये।
इस बैठक में वन मण्डलाधिकारी श्री सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आर.के. चौधरी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कापसे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शंकरलाल सिंगाड़े, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विरेन्द्र कटारे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा साहू, सुश्री दिव्या पटेल, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग श्री ब्रजेश पाण्डेय सहित अन्य जिला अधिकारी व मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com

