नीतीश कुमार ही होंगे चुनाव में एनडीए का चेहरा: चिराग पासवान

नीतीश कुमार ही होंगे चुनाव में एनडीए का चेहरा: चिराग पासवान

पटना                                                                                                               
बिहार लोजपा (Bihar LJP) का प्रभार मिलने के बाद पहली बार पटना पहुंचे सांसद चिराग पासवान (Chirag paswan) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil kumar Modi) से मुलाकात की। उनके साथ छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज भी थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ लगभग 15 मिनट और उप मुख्यमंत्री के साथ लगभग आधे घंटे तक बात की। माना जा रहा है कि प्रिंस समस्तीपुर लोस से एनडीए के प्रत्याशी होंगे।  

सीएम-डिप्टी सीएम से मुलाकात के पहले पटन हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को लेकर लोजपा का कोई संदेह नहीं है। 2020 चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। इसको लेकर कोई दो राय नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सीएम से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे। चुनाव निकट है और हमें पार्टी ने प्रदेश की कमान दी है। कड़ी मेहनत करनी होगी। उप चुनाव में भी एनडीए की सभी सीटों पर जीत होगी। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन महात्वकाक्षियों का जमावड़ा है। वहंा सभी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। महागठबंधन का बिहार में कही कोई अस्तित्व नहीं है। एनडीए एकजुट है। तेजस्वी यादव से जुड़े सवाल पर कहा कि छोटे भाई को अहंकार छोड़ बड़ों की बात माननी चाहिए।