नौकायन प्रतियोगिता में हर्षिता को‍ मिला 17 वां स्थान

नौकायन प्रतियोगिता में हर्षिता को‍ मिला 17 वां स्थान

होशंगाबाद
 पोलैंड में पिछले दिनों हुई विश्व युवा नौकायन प्रतियोगिता में होशंगाबाद की हर्षिता तोमर(17) 17वां स्थान हासिल कर लौट आईं। प्रतियोगिता में 47 देशों के प्रतिभागी शामिल थे।

जिनमें से 30 देशों के प्रतिभागी हर्षिता से पीछे रहे। हर्षिता की इस उपलब्धि से शहर के खेलप्रेमियों में उत्साह है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल एशियाड में हर्षिता ने भारत को कांस्य पदक दिलाया था।

हर्षिता ने  पोलैंड के गडनिया में यह प्रतियोगिता 13 जुलाई से 30 जुलाई तक हुई थी। जिसमें अमेरिका, ब्राजील, ग्रीस, अर्जेंटीना, तुर्की, जापान समेत 47 देशों के प्रतिभागी शामिल थे।

उन्होंने महिला वर्ग की लेजर रेडियल बोट चलाकर यह उपलब्धि पाई। हर्षिता ने बताया कि उनकी इच्छा ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक जीतने की है।