पटना की सड़क पर साइकिल चलाते हुए गिरे तेजप्रताप यादव 

नई दिल्ली
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव आज सुबह पटना की सड़कों पर साइकिल चलाने निकले। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ा ओर वे गिर गए। इस पर उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया जिसके बाद दोबारा साइकिल पर सवार होकर पटना की सैर पर निकल पड़े।पूर्व स्वास्थय मंत्री तेजप्रताप यादव बोरिंग रोड़ पर स्थित जिम से आवास तक साइकिल चलाकर लोगों को राजद की प्रस्तावित साइकिल रैली के लिए आमंत्रित करने निकले थे। साथ ही उन्होंने लोगों से तेजस्वी यादव की प्रस्तावित रैली के लिए सर्मथन भी मांगा। इसके अलावा उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में साइकिल रैली में शामिल होने की अपील की। इस दौरान तेजप्रताप ने 'बेटी बचाओ, एनडीए हटाओ' का नारा भी दिया।