परीक्षण के उपरांत सैंपल किट प्रयोगशाला पहुंचाई जावे : गढ़पाले
सागर
सागर संभाग कमिश्नर जेके जैन के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इच्छित गढ़पाले को सैंपल कलेक्शन एवं प्रयोगशाला तक पहुंचाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
श्री गढ़पाले ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के समस्त जिलों के सीएमओ प्रयोगशाला सहायक से चर्चा कर उनको सैंपल कलेक्शन कर प्रयोगशाला तक भेजने हेतु तकनीक बताई। श्री गढ़पाले ने बताया कि कमिश्नर श्री जैन के निर्देश पर आज संभाग के समस्त जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं प्रयोगशाला सहायकों को यह बताया गया कि सैंपल कलेक्शन करके किस प्रकार से सागर या अन्य जगह भेजा जाए जिससे वह नष्ट ना हो सके।
उन्होंने बताया कि सैंपल कलेक्शन कितनी ठंडी स्थिति में होना चाहिए और किस प्रकार से पैकिंग होना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक भी सैंपल रिजेक्ट होता है तो इसका प्रभाव ठीक नहीं होता क्योंकि फिर से वही री सेम्पलिंग करना पड़ती है और जब तक मरीज की स्थिति बिगड़ने लगती है।
इस प्रकार तत्काल परीक्षण के उपरांत सैंपल किट प्रयोगशाला पहुंचाई जावे। मेडिकल कालेज के प्रभारी डॉ. सुमित रावत ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्शन एवं भेजने के लिए अति आवश्यक समय के साथ क्या तकनीक होना चाहिए, उक्त सभी प्रमुख चीजें सभी लोगों को बताया।
bhavtarini.com@gmail.com 
