'पल पल दिल के पा' से डेब्यू करेगे सनी देओल के बेटे करण देओल
बॉलिवुड ऐक्टर सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। सनी अपने बेटे के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने वैलंटाइन्स डे के दिन ट्वीट करके बताया है कि यह एक अडवेंचरस लव स्टोरी है जिसमें मैजिकल मोमेंट्स हैं।
सनी की पोस्ट के मुताबिक फिल्म 19 जुलाई को रिलीज हो रही है। वहीं एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि एक पिता के लिए यह प्राउड मोमेंट होता है जब उनके बच्चे वह पा लेते हैं जिसे वे पाना चाहते हैं।
An adventurous love story filled with magical moments. Get ready for a story which will be forever etched in your heart… #PalPal❤KePaas in cinemas on 19th July.#KaranDeol #SahherBambba @shariqpatel @ZeeStudios_ @SunnySuperSound pic.twitter.com/nSU6MrakUO
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) 14 February 2019
बता दें कि फिल्म में करण देओल के साथ सहर बंबा हैं। इस फिल्म के डायरेक्ट सनी देओल हैं। फिल्म मनाली की खूबसूरत वादियों में शूट हुई है।
वहीं सनी देओल के पिता धर्मेंद्र ने भी फर्स्ट लुक शेयर करते हुए खूबसूरत मेसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है, दुआओं में दम होता है, दुआओं का तलबगार हूं। मेरी शाखों से फूटे फूल ये हमेशा महकते रहें, तरोताजा रहें।
bhavtarini.com@gmail.com 