पांचवें चरण में सपा ने उतारे 78% दागी उम्मीदवार, 14 दलों के सभी उम्मीदवार करोड़पति

पांचवें चरण में सपा ने उतारे 78% दागी उम्मीदवार, 14 दलों के सभी उम्मीदवार करोड़पति

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 06 मई को है. 5वें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए 674 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 668 उम्मीदवारों के एफिडेविट की जांच की गई. 126 (19%) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 95 (14%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. 184 (28%) उम्मीदवार करोड़पति हैं. 5वें चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों वाले 78% उम्मीदवार समाजवादी पार्टी में हैं. उसके बाद 46% भाजपा और 31% कांग्रेस में हैं. इन 51 सीटों में से 20 सीटें ऐसी हैं, जो रेड अलर्ट घोषित की गई हैं. रेड अलर्ट यानी वो सीटें जहां 3 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की घोषणा की है. इस चरण में 252 उम्मीदवार निर्दलीय हैं. सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के हैं. इनके 9 उम्मीदवारों में से 8 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

5वें चरण में सबसे रईस उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट की सपा उम्मीदवार और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा हैं. इनकी कुल संपत्ति 193 करोड़ से ज्यादा है. 5वें चरण में 03 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके पास कोई संपत्ति नहीं है. जबकि, राजस्थान के दौसा सीट से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार रिंकु कुमार मीना के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. सिर्फ 1000 रुपये हैं. ये जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में दी है.

सबसे ज्यादा आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार

राजद और सीपीआई-एमएल-एल समेत 12 दलों के 100% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज.

समाजवादी पार्टीः 9 उम्मीदवारों में से 07 (78%) पर आपराधिक मामले दर्ज, 7 (78%) उम्मीदवार गंभीर अपराध वाले.

भाजपाः 48 उम्मीदवारों में से 22 (46%) पर आपराधिक मामले दर्ज, 19 (40%) उम्मीदवार गंभीर अपराध वाले.

सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार

जदयू, जेवीएम समेत 14 दलों के सभी उम्मीदवार करोड़पति (100%)

5वें चरण के रईस उम्मीदवार

पूनम सिन्हाः उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट की सपा उम्मीदवार और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी. कुल संपत्ति 193 करोड़ से ज्यादा.

विजय कुमार मिश्राः उत्तर प्रदेश की सीतापुर सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के उम्मीदवार. कुल संपत्ति 177 करोड़ से ज्यादा.

जयंत सिन्हाः झारखंड की हजारीबाग सीट से भाजपा के उम्मीदवार. कुल संपत्ति 77 करोड़ से ज्यादा.

इन उम्मीदवारों के पास अचल संपत्ति नहीं, पैसे भी सबसे कम

रिंकु कुमार मीनाः राजस्थान के दौसा सीट से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार. कोई अचल संपत्ति नहीं, इनके पास सिर्फ 1000 रुपये हैं.

द्वारका प्रसादः राजस्थान के दौसा सीट से बसपा उम्मीदवार. कोई अचल संपत्ति नहीं, सिर्फ 1000 रुपये इनके पास हैं.

बाबूलाल कोलः मध्यप्रदेश की रीवा सीट से अधिकार विकास पार्टी के उम्मीदवार. कोई अचल संपत्ति नहीं, सिर्फ 1200 रुपये पास हैं.

5वें चरण के उम्मीदवारों की शिक्षा

    अशिक्षितः 06
    शिक्षितः 43
    5वीं पासः 16
    8वीं पासः 65
    10वीं पासः 75
    12वीं पासः 108
    ग्रेजुएटः 154
    ग्रेजुएट प्रोफेशनलः 67
    पोस्ट ग्रेजुएटः 116
    डॉक्टरेटः 11
    अन्यः 07

किस उम्र के कितने उम्मीदवार

उम्र      उम्मीदवार

25-30: 54

31-40: 154

41-50: 199

51-60: 144

61-70: 97

71-80: 16

जानकारी नहीं दीः 04

लिंगानुपात

पुरुषः 589

महिलाः 79