पीठ के दर्द से महेंद्र सिंह धोनी बाहर, 2010 के बाद पहली बार चेन्नई की कप्तानी नहीं की

पीठ के दर्द से महेंद्र सिंह धोनी बाहर, 2010 के बाद पहली बार चेन्नई की कप्तानी नहीं की

हैदराबाद
पीठ के दर्द के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में आराम दिया गया। 2010 के बाद ऐसा पहली बार है जब वह चेन्नई की टीम की कप्तानी नहीं संभाल रहे। सुरेश रैना इस मैच में कार्यवाहक कप्तान हैं। रैना ने कहा कि धोनी आराम करना चाहते थे, वह अगले मैच में वापसी करेंगे। इस अनुभवी खिलाड़ी को आराम देने का फैसला एहतियातन किया गया है। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चोट लगी थी और इस मैच के बाद धोनी ने कहा था कि भी यह थोड़ा सख्त लग रहा है लेकिन उम्मीद करता हूं कि यह बेहतर होगा। मैच से पहले धोनी ने फुटबाल खेलकर वार्म अप करते दिखे, लेकिन इसके बाद रैना टास के लिये आ गये। यह चौथी बार है जब धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये आईपीएल में नहीं खेल रहे।