पुतला दहन के दौरान रालोसपा नेता का चेहरा झुलसा 

  पुतला दहन के दौरान रालोसपा नेता का चेहरा झुलसा 

पटना                     
गए थे सरकार के खिलाफ पुतला दहन करने और अपना ही चेहरा जला बैठे। आनन-फानन में घायल को गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया। अभी उपचार जारी है और ठीक होने में कई दिन लग सकते हैं। यह वाकया रालोसपा की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में हुआ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी के नेतृत्व में आयकर गोलम्बर पर नेताओं का जुटान हुआ। सांकेतिक रूप से सरकार के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ। पेट्रोल छिड़का गया। पुतला के समीप खड़े रालोसपा के प्रदेश महासचिव उमेश निषाद के चेहरे पर भी पेट्रोल के कुछ छींटे चले गए। जैसे ही पुतला को आग लगाया गया, उमेश निषाद के चेहरे पर भी आग पकड़ ली। आनन-फानन में उमेश को नजदीक के गार्डिनर अस्पताल ले जाया गया। रालोसपा प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि उमेश निषाद का चेहरा जल गया है। प्राथमिक उपचार हुआ है। अब हालत स्थिर है।