पूर्व सैनिकों ने दिया कमलनाथ सरकार को अल्टीमेटम, कहा- मांगे पूरी नहीं हुई तो धरने पर बैठेंगे 1 लाख
भोपाल
मध्यप्रदेश में पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कमलनाथ सरकार को अल्टीमेटम दिया है मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांगों को एक महीने में पूरा करने की बात कही गई है. साथ ही चिट्ठी में यह भी लिखा है कि यदि एक महीने में मांगों को नहीं माना गया, तो प्रदेशभर के एक लाख पूर्व सैनिक भोपाल की सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.
सैनिकों के हितों के लिए काम करने वाला पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कमलनाथ सरकार को चिट्ठी लिखी है. ये चिटठी 27 जुलाई को लिखी गई है. परिषद के मध्यप्रदेश के संरक्षक और पूर्व सैनिक लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि सरकार के सामने फौजियों की मांगों को रखा गया है. इन मांगों को कोई अतिरिक्त बजट नहीं लगेगा. ये सभी मांग फौजियों और उनके परिवार के हितों के लिए है.
इस दौरान पूर्व सैनिक लक्ष्मण तिवारी ने यह भी कहा कि सरकार एक महीने में मांगों को नहीं पूरा करेगी, तो प्रदेशभर में मौजूद एक लाख फौजी एकजुट होकर सड़क पर आएंगे और सरकार के खिलाफ रैली, प्रदर्शन और बड़ा आयोजन करेंगे.
जनशक्ति पार्टी से बीजेपी में आए पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी टिकट नहीं मिलने से बागी हो गए थे, उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए. बता दें कि तिवारी पूर्व सैनिक भी हैं. जब राजनीति में कुछ नहीं हो पाया, तो अब वो सैनिकों के संरक्षण और हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 