प्रदेश में चौथी बार बनने जा रही भाजपा सरकार: तोमर

प्रदेश में चौथी बार बनने जा रही भाजपा सरकार: तोमर

ग्वालियर
प्रदेश में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता ने इस बात का मन बना लिया है। 

यह कहना है केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का। आज सुबह उपनगर मुरार में बीईओ कार्यालय परिसर स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डालने पहुंचे श्री तोमर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मप्र को बीमारु से विकसित राज्य बनाया है और समृद्ध राज्य बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलेगा।