प्रियंका बनेंगी खूबसूरत ब्राइड

प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी ब्यूटी के दीवाने दुनियाभर में मौजूद हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या फिर कोई भी इवेंट यह बाला हर लुक में सुंदर लगती है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वह ब्यूटिफुल ब्राइड लगने वाली हैं। और यह बात उनके पास्ट में दिखे इन पांच लुक्स से साफ हो जाती है।
ऑक्सब्लड लिप्स पर जा ठहरी नजरें
एमी अवॉर्ड्स 2017 में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने फैशन वर्ल्ड का दिल जीत लिया था। वाइट ड्रेस के साथ उनके ऑक्सब्लड शेड मैट लुक वाले लिप्स पीसी के फेस का अट्रैक्टिव पॉइंट रहे। इसके साथ उन्होंने रूबी कलर आईशैडो और स्लीक हेयर के लुक को अपनाया।
गोल्डन लुक में जीता दिल
हमेशा से खुद को प्राउट ब्राउन गर्ल मानने वाली प्रियंका चोपड़ा जिस तरह से रेड कार्पेट पर हर लुक को कैरी करती हैं उससे उनका आत्मविश्वास साफ झलकता है। साल 2017 के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के दौरान उन्होंने रेड कार्पेट लुक के लिए गोल्डन ड्रेस विद डीप वी नेक चुना। मेकअप के लिए उन्होंने डार्क लिप शेड और गोल्डन आईशैडो विद सिल्वर लाइनिंग को चुना।
मॉर्डन ब्राइड लुक
प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल होने के साथ ही मॉर्डन गर्ल भी हैं। इन दोनों ही रोल में वह कितनी कॉन्फिडेंट हैं यह एक ब्राइडल मैगजिन के लिए उनके फोटोशूट में साफ नजर आया था। इस लुक में वह फैशनिस्टा ब्राइड लग रही थीं। इस लुक को प्रियंका से बेहतर शायद ही कोई कैरी कर पाता।
इंडियन लुक
प्रियंका देसी परिधान में बेहद खूबसूरत लगती हैं। जब वह पद्मश्री अवॉर्ड लेने गई थीं तब उन्होंने जामदनी साड़ी पहनी थी। इसे उन्होंने पिंक लिप्स, ग्रीन बिंदी और पर्ल नेकपीस के साथ मैच किया। इस सिंपल लुक में वह काफी एलिगेंट लग रही थीं।
पिंक पॉप
प्रियंका चोपड़ा के सेक्सी लिप्स उनके फेस की खास पहचान हैं। उनके जैसा पाउट पाने के लिए कई लड़कियां घंटों तक मेकअप पर मेहनत करती हैं। प्रियंका अपने पाउट के साथ कोई भी शेड कैरी कर सकती हैं, फिर चाहे डार्क शेड हो या फिर ब्राइट पिंक कलर शेड सभी में वह लाजवाब दिखती हैं।