बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विधायकों के फंड में की गई एक करोड़ की वृद्धि

पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों को मिलने वाले फंड में एक करोड़ की वृद्धि कर दी है। अब विधायकों को अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए तीन करोड़ रुपए मिलेंगे। 

यह घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास योजना के तहत अब कुल 954 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विधायक अब अपने क्षेत्र का अपनी इच्छा अनुसार विकास कर पाएंगे।

बिहार सरकार ने वर्ष 2010 में विधायकों को उनके क्षेत्र के विकास के लिए दिए जाने वाले एक करोड़ रुपए के फंड को समाप्त करने का फैसला लिया था। विधायकों के दबाव के बाद इसको मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के नाम से शुरू किया गया। 

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बताया कि विधायक फंड को सलाना दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ कर दिया गया है। विधायक इस फंड से अपने इलाके में कई ऐसे विकास कार्य करवाते हैं जो दूसरी योजनाओं से नहीं हो पाते।