बोल्‍ड अंदाज में दिखी मानुषी छिल्‍लर, नए फोटोशूट से सोशल मीडिया में लगाई आग Read more at: https://hindi.boldsky.com/fashion/bollywood-wardrobe/celebrity/manushi-chhillar-stuns-in-a-plunging-neckline-sheer-gown-for-photoshoot-017882.html

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर हमेशा अपनी क्‍यूटनेस और स्‍टाइल सेंस के ल‍िए जानी जाती है। फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस के दीवाने हैं। मानुषी की आए दिन उनके स्टनिंग लुक की फोटोज सामने आती रहती हैं। अब मानुषी का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीरें मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ब्‍लैक कलर के नेकलाइन गाउन में मानुषी बेहद ग्लैमरस दिख रही है। मानुषी ने अपनी इस डिप ड्रेस की कर्ली हेयर, स्मोकी मेकअप और न्यूड लिपस्टिक मानुषी को और भी खूबसूरत बना रही थी। मानुषी के इस बोल्‍ड लुक पर फैंस भी अपने रिएक्‍शन शेयर कर रहे हैं।बात करें मानुषी के वर्कफ्रंट की तो सुनने में आया है कि मानुषी जल्द ही यशराज बैनर की मूवी रणवीर के साथ डेब्यू कर सकती हैं। यह फिल्‍म बैंड बाजा और बारात फेम डायरेक्‍टर मनीष शर्मा निर्देशित करेंग। वहीं फराह खान की एक मूवी में भी नजर आने की अटकलें सुनाई दे रही हैं। इसके अलावा खबरों की मानें तो मानुषी धर्मा प्रोडक्‍शन से भी अपना डेब्‍यू कर सकती हैं।