भारत में Airtel का 4G इंटरनेट सबसे तेज: रिपोर्ट

भारत में Airtel का 4G इंटरनेट सबसे तेज: रिपोर्ट

नई दिल्ली
भारत में लगभग सभी टेलिकॉम प्रोवाइडर्स 4G इंटरनेट सर्विस दे रहे हैं, लेकिन इंटरनेट स्पीड के मामले में सभी कमजोर नजर आते हैं। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में Airtel सबसे तेज 4G डाउनलोड स्पीड दे रहा है, वहीं रिलायंस जियो वॉट्सऐप जैसी ऐप्स पर सबसे अच्छा मोबाइल एक्सपीरियंस दे रहा है। मोबाइल क्वॉलिटी मीजरमेंट कंपनी टुटेला की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है इसमें भारत के सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स द्वारा दी जाने वाली सर्विस को टेस्ट किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो ओवरऑल अच्छा एक्सपीरियंस देता है और लगभग सभी पॉप्युलर ऐप्स को सुटेबल कनेक्टिविटी देता है। यह बाकी टेलिकॉम प्रोवाइडर्स की तुलना में 96% बेहतर है। वहीं एयरटेल डिमांड बेस्ड केसेज में कहीं बेहतर है। इसके कस्टमर्स को 48% समय बेहतरीन कनेक्शन मिला है, वहीं जियो (46%) इस मामले में पीछे छूट जाता है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि एयरटेल की 4G स्पीड सबसे तेज है और यह भारत का फास्टेस्ट नेटवर्क है। हालांकि इसका 3G नेटवर्क बाकियों के मुकाबले स्लो है।

रिलायंस जियो पूरी तरह 4G नेटवर्क होने के बावजूद सभी नेटवर्क्स की डाउनलोड स्पीड में सबसे स्लो है। अपलोड स्पीड की बात करें तो आइडिया और वोडाफोन की 4G स्पीड बेस्ट है। आइडिया की अपलोड स्पीड 4.7Mbps तो वहीं वोडाफोन की 4.5Mbps है। रिलायंस जियो की एवरेज अपलोड स्पीड 3.8Mbps है। मजेदार बात यह है कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के स्पीड चार्ट में जनवरी की रिपोर्ट में जियो फिर से टॉप पर रहा है। ट्राई के चार्ट में जियो की स्पीड एयरटेल से करीब दोगुनी होने का दावा किया गया है।