भारतीय मूल के करनदीप आनंद को मिली फेसबुक के ‘वर्कप्लेस’ की कमान
सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फेसबुक के कारोबारी संवाद टूल ‘वर्कप्लेस’ की कमान भारतीय मूल के करनदीप आनंद को सौंपी गई है। आनंद पहले से फेसबुक में वरिष्ठ कार्यकारी पद पर कार्यरत हैं। सीएनबीसी की खबर के अनुसार कंपनी ने आनंद के नाम की घोषणा की है। आनंद चार साल से फेसबुक में कार्यरत हैं। उससे पहले वह 15 साल माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके हैं। आनंद, कंपनी के उपाध्यक्ष जूलियन कोडोरनियो के साथ काम करेंगे। वर्कप्लेस, फेसबुक की कंपनियों और कारोबारों को संवाद सुविधा देने वाली अलग इकाई है।
गौरतलब है कि फेसबुक में आए एक नए बग के कारण करीब 68 लाख फेसबुक यूजर्स के अकाउंट प्रभावित हुए हैं। फेसबुक का कहना है कि यह बग 12 दिन 13 से 25 सितंबर तक रहा है जिसे 25 सितंबर को ठीक कर दिया गया था। इस बग के कारण फेसबुक यूजर्स की फोटो लीक हुई है।
Back to my enterprise SaaS roots - powered with consumer DNA of Facebook :) #facebook #workplace https://t.co/MO8FwqxKwQ
— Karandeep Anand (@_karandeep) December 18, 2018
फेसबुक के इस डाटा लीक की जांच आयरलैंड की डाटा प्रोटेक्शन संस्था ने शुरू कर दी है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने स्वीकार किया है कि एक ‘‘बग’’ या तकनीकी खामी के कारण उसके 68 लाख उपयोगकर्ताओं के अकाउंट प्रभावित हुए, जिसके बाद शुक्रवार को यह जांच शुरू की गई। आइरिश डाटा प्रोटेक्शन कमीशन (डीपीसी) की जांच नए सख्त यूरोपीय निजता कानूनों के तहत होगी। ऐसी ही जांच अक्टूबर में भी की गई थी जब फेसबुक ने पांच करोड़ यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा में सेंध लगने की बात स्वीकार की थी।
bhavtarini.com@gmail.com

