मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु तिथि निर्धारित

बालोद
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने बताया कि जिले में मतदात जागरूकता हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए स्वीप कैलेण्डर तैयार की गई है। जिसके तहत 31 अक्टूबर 2018 तक जिले के विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यक्रमों की तिथि व स्थान निर्धारित कर नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 सितम्बर 2018 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बालोद और गुरूर द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में दीवाल लेखन तथा पंचायत के सदस्यों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान हेतु संकल्प कराया जाएगा। 17 सितम्बर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुण्डरदेही, डौण्डी और डौण्डीलोहारा द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में दीवाल लेखन तथा पंचायत के सदस्यों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान हेतु संकल्प कराया जाएगा। 19 सितम्बर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका बालोद और नगर पंचायत गुण्डरदेही, गुरूर व अर्जुन्दा द्वारा नगर में दीवाल लेखन तथा नगर पंचायत में रैली निकालकर नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ने संकल्प कराया जाएगा। 22 सितम्बर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका दल्लीराजहरा और नगर पंचायत डौण्डी, चिखलाकसा व डौण्डीलोहारा द्वारा नगर में दीवाल लेखन तथा नगर पंचायत में रैली निकालकर नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ने संकल्प कराया जाएगा।

24 सितम्बर 2018 को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तर पर महिलाओं का मतदान में सहभागिता बढ़ाए जाने सम्मलेन एवं चर्चा तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान हेतु प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। 26 सितम्बर को वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश के साथ-साथ मताधिकार का प्रयोग आदि पर व्याख्यान कराया जाएगा। 29 सितम्बर को नोडल महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कॉलेज लेवल पर नए मतदाताओं का सम्मान एवं मतदाता शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। 02 अक्टूबर 2018 को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शपथ के साथ मतदान हेतु शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। 04 अक्टूबर को सहायक परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को मतदान हेतु जागरूक एवं साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। 06 अक्टूबर को श्रम विभाग द्वारा बालोद में संगठित एवं असंगठित कर्मकारों के श्रमिकों को मतदान जागरूकता कार्यक्रम, रैली व मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया जाएगा।

08 अक्टूबर 2018 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी ग्रामों में जनसंख्या नियंत्रण संदेश के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया एवं पीएचसी, सीएचसी में दीवाल लेखन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को खाद्य विभाग द्वारा जिले के समस्त राशन दुकानों में मतदान हेतु शपथ कराया जाएगा। 12 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तर पर महिलाओं का मतदान में सहभागिता बढ़ाए जाने सम्मेलन एवं चर्चा तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान हेतु प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। 15 अक्टूबर को वन विभाग द्वारा वन अधिकार समिति, वन संरक्षण समिति एवं वन विभाग के समन्वय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, रैली तथा कैण्डल मार्च का आयोजन किया जाएगा। 17 अक्टूबर को जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा पूर्व निर्वाचन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 20 मतदान केन्द्रों में जनसम्पर्क, रैली कर मतदान हेतु प्रेरित किया जाएगा।

22 अक्टूबर 2018 को शिक्षा विभाग द्वारा बालोद तथा दल्लीराजहरा में हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण एवं मैराथन दौड़ कराया जाएगा। 25 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का मतदान में सहभागिता बढ़ाए जाने सम्मेलन एवं चर्चा तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान हेतु प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। 27 अक्टूबर को जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग द्वारा बालोद तथा दल्लीराजहरा में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं व्यापारिक संघ के माध्यम से नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालित समस्त दुकानों में मतदान हेतु अपील वाले हैण्ड बिल का वितरण किया जाएगा। 29 अक्टूबर को नोडल महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बालोद में मतदाता जागरूकता हेतु होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण तथा युवाओं को मतदान में भागीदारी हेतु संबोधित किया जाएगा। 31 अक्टूबर 2018 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का मतदान में सहभागिता बढ़ाए जाने सम्मेलन एवं चर्चा तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान हेतु प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।