मतदाताओं को रुपए बांटते कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थक गिरफ्तार

मतदाताओं को रुपए बांटते कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थक गिरफ्तार

सागर
सागर जिली खुरई विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान रुपए बांटकर मतदान प्रभावित करने का मामला सामने आया है| यहां कांग्रेस को खुर्रई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया| इसके पास से उस पोलिंग बूथ की सूची भी पुलिस को प्राप्त हुई है जहा पैसा बांटा जाना था| 

जानकारी के मुताबिक जिले की खुर्रई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 21,24,23,24 पर मतदाताओं को प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही थी| प्रलोभन देते हुए 200 रुपए प्रत्येक मतदाताओं को बांटते हुए पुलिस ने कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे के समर्थक मुकेश दुबे नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है| यह मतदाताओं को रुपए बाँट रहा था| पुलिस ने इसके पास से एक सूची भी बरामद की है जिसमे उन बूथों के नाम है जहां पैसा बनता जाना था| 

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सुबह से मतदान जारी है|  सुबह से मतदाताओं की लम्बी लाइनें मतदान केंद्रों पर देखनों को मिल रही है| सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किये गए हैं| वहीं कई जगह मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायतें सामने आई है| वहीं भिंड जिले समेत एक दो जगह और हिंसक घटनाएं अब तक सामने आ चुकी है| ईवीएम गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है और दुबारा मतदान कराने की मांग की है|