मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के 19 पदों पर सिंधिया गुट का कब्जा

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के 19 पदों पर सिंधिया गुट का कब्जा

इंदौर
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार तीन साल के लिए चुानव हुए। एसोसिएशन के सभी 19 पदों पर सिंधिया गुट ने कब्जा किया।  14 पदों पर सिंधिया गुट के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। पांच पदों पर बुधवार को कब्जा जमा लिया है। 1957 में बने एमपीसीए को अभिलाष खांडेकर के रूप में आठवां अध्यक्ष मिला है।

सचिव पद पर सिंधिया समर्थक संजीव राव को पूर्व सहसचिव अमिताभ विजयवर्गीय ने कड़ी चुनौती दी। संजीव राव ने 17 वोट से जीत दर्ज कर ली। कोषाध्यक्ष पद पर पवन जैन ने जीत हासिल की है। इसके अलावा क्रिकेट कमेटी में प्रशांत द्विवेदी, मुर्तजा अली और योगेश गोलवलकर ने कब्जा जमाया है। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के चलते बदली परिस्थितियों में हो रहे चुनाव का पिछले करीब तीन साल से इंतजार था।

होलकर स्टेडियम के एमके भार्गव हॉल में सुबह 11.30 बजे से एजीएम हुई। इसमें पिछले दो साल का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष पेश किया गया। करीब1 घंटे तक चली बैठक में पिछले 2 साल की क्रिकेट गतिविधियों और आगामी सत्र को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। विरोधियों के तेवर देख सिंधिया ने कमान संभाली और बिना तथ्यों के आरोप लगाने वालों पर नाराजगी जाहिर की उनका कहना था यह एक परिवार है और हमें सभी को मिलकर इसे आगे बढ़ाना है। बैठक के बाद एक घंटे के लंच के बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक वोटिंग हुई।