मिस्ड कॉल से हुई थी इश्क की शुरुआत,कलेजे के टुकड़े को दी ऐसी सजा

ग्वालियर
 प्रेमी की चाहत में 8 साल के बेटे की हत्या करवाने वाली सपना शर्मा, निवासी मोतीझील कॉलोनी को कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने उसे बेटे विनीत का कंकाल दिखाई तो भी वह बुत बनी बैठी रही। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। सपना ने पुलिस को बताया कि प्रेमी संदीप जाटव के मिस्ड कॉल से इश्क की शुरुआत हुई थी। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन इसमें ससुराल वाले रोड़ा थे। 

नई जिदंगी के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए मकान बेचने की साजिश रची,लेकिन ससुर गोपीनाथ ने बेटे का हिस्सा पोते विनीत के नाम कर दिया, सपना टूट न जाए इसलिए प्रेमी के साथ बेटे को मारने का प्लान बनाया जिससे मकान बेचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

30 लाख में कमीशन के लालच में हत्या
मासूम विनीत की हत्या में शामिल आरोपियों को मास्टरमाइंड संदीप ने भरोसा दिलाया था कि हत्या के बाद प्रेमिका सपना ससुराल का मकान बेचेगी, इससे 30 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें उनका भी हिस्सा होगा।