मुख्यमंत्री डॉ. सिंह करेंगे तेन्दुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ
गरियाबंद
प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 07 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम अमलीपदर स्थित प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास प्रांगण में आयोजित ‘‘तेन्दुपत्ता बोनस वितरण लोकार्पण,शिलान्यास व सामाग्री वितरण कार्यक्रम’’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि एवं जल संसाधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। लोकसभा सांसद श्री चंदूलाल साहू, संसदीय सचिव श्री गोवर्धन सिंह मांझी, राजिम विधायक श्री संतोष उपाध्याय, गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा,जिला लघुवनोपज संघ के अध्यक्ष श्री भागीरथी मांझी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पारस ठाकुर, मैनपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुस्तम कपिल तथा अमलीपदर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री सेवन पुजारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
