मुठभेड़ में नक्सली को लगी गोली, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

दंतेवाड़ा
सुरक्षा बल के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। बीती रात दंतेवाड़ा के किरन्दुल थाना के मदकामीरास और समलवार के पहाड़ी में सुरक्षा बल के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। पुलिस घायल एक नक्सली को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। घायल नक्सली का इलाज के किरंदुल अस्पताल में कराया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कई नक्सली घायल होना बताए जा रहे हैं। एक घायल नक्सली भीमा को जांघ में गोली लगी, जिससे वो भाग नहीं पाया। इसके बाद घायल नक्सली को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ वाले इलाके में सर्चिंग जारी है। मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।