मैट्रीमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय लड़कियों से जासूसी करवा रहा पाक

बटाला
पाकिस्तान की ओर से विगत कई वर्षों से भारत में अलग-अलग तरीकों से जासूसी करवाई जा रही है। इसके अंतर्गत सरहद पार से कबूतरों, गुब्बारों के माध्यम से जासूसी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सरहद पार की खुफिया एजैंसी के अनेक लोग भारत में रहकर जासूसी का काम कर रहे हैं, वहीं मैट्रीमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए आई.एस.आई. द्वारा भारतीय लड़कियों को शादी का झांसा देकर फंसाया जा रहा है और इसके बाद इन्हीं लड़कियों से जासूसी करवाने की गहन साजिश रची जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार ऐसा ही एक मामला मुम्बई के एक अंधेरी क्षेत्र के पॉश इलाके में रहने वाली लड़की का कुछ दिन पहले सामने आया था। लड़की साइट में दी गई फोटो की तह तक जब पहुंची तो उसे पता कि यह लंदन नहीं बल्कि पाकिस्तान के किसी लड़के की फोटो है। उसके बाद उस लड़की को जान से मारने तक की धमकियां तक आने लगीं। सूत्रों के अनुसार इस केस को देखकर भारतीय खुफिया एजैंसियां सतर्क हो गई हैं। न जाने ऐसे ही पाकिस्तान में मैट्रीमोनियल साइट्स द्वारा कितनी भारतीय लड़कियों को फंसा कर जासूसी के काम में लगाया जा रहा है।