मोहम्मद शमी पर यौन उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार्जशीट दाखिल
नई दिल्ली
वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे टीम इंडिया के फास्ट बोलर मोहम्मद शमी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। शमी के खिलाफ इन आरोपों में आईपीसी की धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) और 354A (यौन उत्पीड़न) के तहत दाखिल की गई है। आईपीसी की ये दोनों धाराएं गैर-जमानती हैं इससे आईपीएल और टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
23 मार्च से ही आईपीएल की शुरुआत हो रही है और इसके बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप मिशन के लिए इंग्लैंड रवाना होना है। शमी भारतीय टीम की वर्ल्ड कप योजनाओं का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में टीम इंडिया को भी अपने इस तेज गेंदबाज से चिंताएं बढ़ना लाजमी है। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर यह आरोप लगाए थे। हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, शादी के बाद अफेयर से लेकर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाए थे। हसीन ने यह भी कहा था कि शमी के एक पाकिस्तानी लड़की से संबंध हैं जो उन्हें पैसे देती है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों में बीसीसीआई ने अपनी जांच में शमी को बेगुनाह पाया है।
A chargesheet has been filed against cricketer Mohammed Shami. He has been charged under IPC 498A (dowry harassment) and 354A (sexual harrasment).
— ANI (@ANI) March 14, 2019
(file pic) pic.twitter.com/6o6sBbtqY8
इससे पहले बीते साल जब हसीन जहां ने उन पर यह आरोप लगाए थे तब टीम इंडिया में उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रोक दिया गया था। हालांकि जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड इन बातों से संतुष्ट हो गया कि इस क्रिकेटर का मैच फिक्सिंग से कोई संबंध नहीं है, तो उसने इस खिलाड़ी को उनका कॉन्ट्रेक्ट सौंप दिया था।
bhavtarini.com@gmail.com 