यूपी में 58 हजार ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती 30 जुलाई से 

यूपी में 58 हजार ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती 30 जुलाई से 

 लखनऊ 
उत्तर प्रदेश की 58,189 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होगी। पंचायत भवनों को ही ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इस सचिवालय के लिए राज्य सरकार प्रति पंचायत भवन 1.75 लाख रुपए देगी। जिससे ग्राम पंचायतें फर्नीचर और कंप्यूटर क्रय करेंगी।

ग्राम सचिवालय में जन सेवा केंद्र एवं बीसी सखी के लिए भी स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। सचिवालय के संचावन के लिए सहायकक की नियुक्ति ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करके की जाएगी। यह जानकारी पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को दी।
 
सूचना के प्रकाशन की तिथि के 15 दिन तक आवेदन पत्र ग्राम पंचायत, विकास खंड अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। चयन की प्रक्रिया 30 जुलाई से 10 सितंबर के बीच पूरी की जाएगी। आवेदन पत्र ग्राम पंचायत, विकास खंड अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते है। शैक्षिक अर्हता आयु एवं जाति संबंधी प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन पत्र ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष रखे जाएंगे, जो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों के प्रतिशत के औसत अंकों के अवरोही क्रम में तैयार पात्रता सूची से अभ्यर्थी का चयन करेंगी।