रश्मि देसाई को टिकटॉक पर मिले 4 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज

रश्मि देसाई को टिकटॉक पर मिले 4 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज

ऐक्‍ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्‍टेंट रहीं रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव हैं। वह फैंस के साथ अक्‍सर अपनी तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

फैंस को एंटरटेन करने के लिए लॉकडाउन के बीच वह अपना चैट शो 'द आरडी शो' भी लेकर आईं और अब उन्‍होंने एक और सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म 'टिकटॉक' पर डेब्‍यू किया है। यहां भी उनका जोरदार तरीके से वेलकम हुआ।

देखते ही देखते बढ़े फॉलोअर्स
जैसे ही रश्मि टिकटॉक पर आईं, देखते ही देखते उनके 80 हजार से ज्‍यादा फॉलोअर्स भी हो गए। उनका पहला टिकटॉक वीडियो भतीजी के साथ है जिसमें दोनों एक फनी डायलॉग पर लिप सिंक करते नजर आ रहे हैं।


पहले वीडियो को 4 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज
इस वीडियो को 24 घंटे से भी कम समय में 4 मिलियन से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। इससे उनकी पॉप्‍युलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ दिनों पहले अपने टिकटॉक डेब्‍यू को लेकर ऐक्‍ट्रेस ने कहा था, 'कब आऊंगी मालूम नहीं लेकिन टिकटॉक पर किसी दिन डेब्‍यू कर सकती हूं। वहां की दुनिया अलग है और मुझे अकाउंट बनाने से पहले उसके बारे में और ज्‍यादा सीखना होगा।