राज्य शासन ने जारी किये चार उप पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश 

राज्य शासन ने जारी किये चार उप पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश 

भोपाल
राज्य शासन ने चार उप पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं। कटनी में पदस्थ डीएसपी मनोज वर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल, बीएन बसावे डीएसपी प्रशासन पीएचक्यू से कटनी, मनोहर सिंह बारिया नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा को डीएसपी पुमु भोपाल और प्रशांत मुकादम उप पुलिस अधीक्षक ट्रेनिंग उज्जैन को नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा पदस्थ किया गया है।