राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए संघ प्रमुख को मिला न्यौता

राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए संघ प्रमुख को मिला न्यौता

भोपाल
कोरोना काल में बदलते जीवन परिवेश को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गांवों मे स्वावलंबन पर जोर देगा। इसके लिए संघ के स्वयंसेवक गांवों में लोगों के बीच जाकर मौजूदा परिस्थितियों के मुताबिक स्वावबंलन के तरीकों पर सुझाव देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ हुए मंथन में यह फैसला सह कार्यवाह और सह सर कार्यवाह समेत अन्य संघ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद लिया गया है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों के रोजगार को लेकर भी संघ ने रुचि दिखाई है।  संघ के पदाधिकारी मनमोहन वैद्य अब तक हुई चर्चाओं को लेकर आज एक बयान भी शाम तक जारी कर सकते हैं।

उधर भोपाल में संघ प्रमुख के प्रवास के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत संघ से जुड़े नेताओं और शिवराज सरकार के मंत्रियों की संघ प्रमुख से मुलाकात भी हुई है। संघ प्रमुख से कल उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया समेत अन्य पदाधिकारी मिले थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव समेत अन्य मंत्री भी संघ प्रमुख से मुलाकात के लिए पहुंचने वाले हैं।