राहुल गांधी के साथ लंच के लिए देने पड़े 82000 रुपए? कांग्रेस नेता नाराज
नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन दौरा किया था जिसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राहुल के कार्यक्रम के आयोजक इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने अमेरिकी कल्चर की नकल करते हुए लंदन में फंड जुटाने की कोशिश की। डीएनए इंडिया की खबर के मुताबिक जिस सभागार में राहुल ने पत्रकारों, बिजनेसमैन और हाई प्रोफाइल लोगों को संबोधित करना था वहां कुछ सीटें बच गईं थीं। इस पर कार्यक्रम के आयोजकों ने इन सीटों को 900 पाउंड यानी कि लगभग 82 हजार रुपए प्रति सीट के हिसाब से आवंटित कर दिया।
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष कमल धालीवाल हैं। वहीं कांग्रेस ने आयोजकों की इस हरकत पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं है। इसी कार्यक्रम में राहुल ने मेहमानों के साथ लंच भी करना था। कार्यक्रम का खर्च निकालने के लिए आयोजकों ने लंच टेबल पर खाली कुछ सीटें बेच दीं।
कांग्रेस ने कहा कि ऐसे लोगों को जिनको राहुल का कार्यक्रम के बारे में कुछ जानकारी नहीं था बस पैसों के लिए उनको सभागार में आने देना गलत है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका समेत यूरोप के दूसरे देशों में रिवाज है कि फंड जमा करने के लिए वीआईपी हस्तियों के साथ लंच के लिए मोटी रकम ली जाती है।
bhavtarini.com@gmail.com 
