लोक सेवा केंद्र से छबि को एक ही दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 

लोक सेवा केंद्र से छबि को एक ही दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 

बलौदाबाजार 
लवन के रहने वाले छबि वर्मा बिलासपुर के सिम्स मेडिकल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। छबि के पिता सत्य नारायण वर्मा पेशे से किसान हैं और परिवार की आय इतनी नहीं थी कि उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठा पाएं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में अच्छा होने के कारण उनका एडमिशन तो हो गया था लेकिन छात्रवृत्ति योजना का फायदा लेने के लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी है। अभी भी हर 6 माह में उनको आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। पहले आय प्रमाण पत्र बनवाने में काफी समय लग जाता था उन्होंने सोचा ही नहीं था कि उनका यह काम एक दिन में ही हो जाएगा। उनका मानना है कि लोक सेवा गारंटी योजना से सभी वर्ग को फायदा हो रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी जरूरी कागजात लेकर वो अपने पिता के साथ कलेक्टोरेट स्थित लोक सेवा केंद्र आए। यहां के सभी कर्मचारियों ने उनकी बहुत सहायता कीऔर एक ही दिन में उनको आय प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने बताया कि आय प्रमाण पत्र मिल जाने से वो स्कॉलरशिप के लिए समय से आवेदन कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका छोटा रेखराम भी अभी मेडिकल की तैयारी कर रहा है। उसके लिए भी आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।