लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सैंकड़ों प्रमुख लोग SP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सैंकड़ों प्रमुख लोग SP में हुए शामिल

 
लखनऊ

समाजवादी पार्टी(SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सुन्दर लाल कुरील पूर्व विधायक, सूरज सैनी अध्यक्ष भागीरथ आर्मी, एसपी सिंह नंद राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन समाज, सुनैना कुशवाहा, महेन्द्र मौर्य, पृथ्वीराज शाक्य, अखिलेश मौर्य, विवेक कुशवाहा, शिवा मौर्य, राम प्रताप मौर्य, जयशंकर यादव, राम किंकर मिश्रा सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश सचिवालय, डॉ. राजेश राम सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, रन विजय यादव, मो. दानिश आजमी, आजाद अली, साबिर खान, और लक्ष्मीनारायण दोहरे सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक हैं।

इस अवसर पर चौधरी पूर्व मंत्री, सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, कमाल अहमद खान भी मौजूद थे।