वन विभाग की छापा मार कारवाही जब्त की अवैध सागौर, दुर्लभ श्याम मृग के शिकारियों की तलाश

वन विभाग की छापा मार कारवाही जब्त की अवैध सागौर, दुर्लभ श्याम मृग के शिकारियों की तलाश

भोपाल
तेज बारिश की आड़ में अवैध लकड़ी का परिवहन करने वालों पर वन विभाग के उड़नदस्ते ने लगाम लगाते हुए शहर की आरा मशीनों पर छापा मार कर एक लाख से अधिक रूपये की सागौर की लकड़ी के गुटकों को जब्त किया है। उड़न दस्ते की इस कार्यवाही से लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कम्प मच गया है।

उड़नदस्ते के रेंजर राजकरण चतुर्वेदी का कहना है कि शहर में लकड़ी के अवैध परिवहन की कई दिनों से मुखबिरों से सूचना मिल रही थी। उनकी पुष्टि करने के बाद वाहन क्रमांक एमपी 09 एचएफ 9310 पर छापा मारा गया था। वाहन शाजापुर से लकड़ी लेकर राजधानी आ रहा था। उसके पास कागजात नहीं होने के कारण लकड़ी को जब्त किया गया है। भारत टाकीज के पास की आरा मशीनों पर आने वाली लकड़ी की जांच के लिए उड़न दस्ता अब जल्दी ही अभियान चलाएगा जिसके चलते वहां पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगायी जाएगी। इससे पहले

वन विभाग ने बैरसियो में दुर्लभ श्याम मृग के शिकारियों की भी तलाश तेज कर दी है। उड़न दस्ते ने पिछले दिनों बैरसिया के पास के जंगलों में श्याम मृग के अवशेष बरामद किए थे। इस इलाके में मोरों और मृग का शिकार कई दिनों से चल रहा है। इससे पहले वहां हिरण के शिकारियों को भी पकड़ा गया था। गौर तलब है कि बारिश के मौसम में हिरण और मोरों का शिकार इस इलाकों में होता है। वह कई बार कीचड़ में फंस जाते हैं जिससे उनको शिकारी दबोच लेते हैं।