विकास पूछ रहा, सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से क्यों नहीं दे रहा टिकट: अखिलेश का तंज
लखनऊ
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ‘विकास’ पूछ रहा है... सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फेल हो चुके हैं। ये फार्मूला टीम पर ही नहीं कप्तान पर भी लागू होना चाहिए।
bhavtarini.com@gmail.com 
