विधानसभा सत्र से पहले तय हो जाएगा नेता प्रतिपक्ष : रमन सिंह

विधानसभा सत्र से पहले तय हो जाएगा नेता प्रतिपक्ष : रमन सिंह

रायपुर
 विधानसभा सत्र से पहले भाजपा नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लेगी। भाजयुमो की कार्यसमिति में शिरकत करने एकात्म परिसर पहुंचे डॉ रमन ने कहा कि हमारे 15 विधायक हैं। दिल्ली से आ रहे पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ रमन ने कहा कि आज भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। ऐसी परंपरा की शुरूआत होती है, तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी। वहीं, दीनदयाल शताब्दी वर्ष के लोगो को सरकारी पत्रों से हटाने की खबर पर उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में पूर्वाग्रह से ग्रसित काम किया जाना सही नहीं है।

लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वो जरूर पीछे रह गये हैं, लेकिन लोकसभा का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ना है।