विधायक की बेटी से शादी करने वाले अजितेश पर कॉलोनी वालों का फूटा गुस्सा, घर के बाहर पुलिस तैनात

विधायक की बेटी से शादी करने वाले अजितेश पर कॉलोनी वालों का फूटा गुस्सा, घर के बाहर पुलिस तैनात

 बरेली
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी से शादी करने वाले अजितेश के खिलाफ उसकी ही कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के तमाम लोग उसके घर पहुंच गये। उन्होंने वहां खासा हंगामा किया। हालांकि पुलिस सुरक्षा होने के कारण लोग वापस हो गए। विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के साथ भागकर प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में शादी करने की वजह से अजितेश उर्फ अभि सुर्खियों में हैं।

कई टीवी चैनल्स में उनकी डिबेट चल रही है। विधायक और उनके पारिवारिक दोस्त पर धमकी देने के फर्जी आरोपों को लेकर लोग गुस्से में आ गए। अजितेश वीर सावरकर नगर कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार को कॉलोनी की समिति के अध्यक्ष, पंजाबी युवा समिति के महामंत्री समेत कई लोग उनके घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अभि पर लोगों का लाखों रुपया बकाया है। उन्होंने उसके चाल चलन पर भी सवाल उठाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। लोगों ने अजितेश और साक्षी के कदम को गलत बताते हुए विधायक का समर्थन किया