विधायक राकेश गिरी उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

विधायक राकेश गिरी उनकी पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

 टीकमगढ़
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आम आदमी के साथ अब राजनीतिक हस्तियां भी आ रही हैं। मध्यप्रदेश में एक विधायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। टीकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। राकेश गिरी की पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित हैं। उनकी भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
भाजपा विधायक राकेश गिरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। राकेश गिरी ने अपने फेसबुक पर लिखा- मेरी कोरोना की रिपोर्ट पोजेटिव आई है मेरे संपर्क में जो भी रहा वह अपनी जांच जरूर करा लें। बता दें कि विधायक की पत्नी और बेटे भी संक्रमित हैं।