विराट कोहली ने आवारा जानवरों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बोले-अनुष्का शर्मा ने काफी प्रेरित किया

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जानवरों की मदद के लिए आगे आए हैं। विश्व आवारा पुलिस दिवस पर विराट की संस्था ने विवाल्डिस के साथ मिलाया है। कोहली ने ट्विटर पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को इस काम के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद भी दिया। हर साल चार अप्रैल को वर्ल्ड स्ट्रे एनिमल्स डे मनाया जाता है। विराट कोहली की संस्था आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित सेल्टर बनाएगी। इसके साथ ही वो इन आवारा पशुओं के लिए आसान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा कि आवारा जानवरों को स्वास्थ और सहायता सुनिश्चित करने के लिए विराट कोहली फाउंडेशन ने विवाल्डिस के साथ मिलकर जानवरों के कल्याण की दिशा में पहला कदम उठाया है। मैं अपनी पत्नी अनुष्काशर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे जानवरों के प्रति जुनून के लिए प्रेरित किया और जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने की सलाह दी।
कोहली इस समय चेन्नई में है, जहां वो आईपीएल 2021 शुरू होने से पहलवे 7 दिन के लिए आइसोलेशन में हैं। 32 साल के कोहली भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद बायो बबल लसे बाहर निकले। अगर वो पुणे से निकलकर सीधे आरसीबी के बबल को ज्वाइन करते तो उन्हें अभी सात दिन के आइसोलेशन में नहीं रहना पड़ता। कोहली जल्द ही अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे। वो लगतार 9 वीं बार आरसीबी की अगुवाईन कर रहे हैं। आईपीएल 2020 में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई, जहां उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया। आरसीबी 9 अप्रैल को चेन्नई में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत करेगी।