वोट मांगने निकले भाजपा प्रत्याशी बोले, 'स्वास्थ्य मंत्री नहीं करता इलाज'

वोट मांगने निकले भाजपा प्रत्याशी बोले, 'स्वास्थ्य मंत्री नहीं करता इलाज'

जबलपुर
पाँच साल तक स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे शरद जैन को एक बार फिर भाजपा ने जबलपुर के उत्तर विधानसभा से टिकिट दी है। इस बार मंत्री जी की राह आसान नहीं है। जिले में लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और डेंगू से हुई मौत को लेकर विपक्ष ने जहां चोतरफा सरकार को घेरा है तो वहीं मंत्री जी का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ईलाज नहीं करता है।

उत्तर मध्य विधानसभा में जनसंपर्क में निकले स्वास्थ राज्य मंत्री शरद जैन ने बिगड़े बोल बोले है।जिले में फैली बीमारी और डेंगू को लेकर शरद जैन ने कहा है कि जहा कही भी बीमारी फैली है वहाँ पर इलाज किया गया है बीमारी पर राजनीति नही करना चाहिए।उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैं स्वास्थ मंत्री था तो क्या मैं इलाज करता।स्वास्थ राज्य मंत्री शरद जैन ने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे है जिन्होंने कभी कुछ काम नही किया है रहने वाले कही के है और यहाँ आकर राजनीति कर रहे है।