व्यापमं की जगह लेगा कर्मचारी चयन आयोग
भोपाल
प्रदेश में अब जल्द ही नयी संस्था आकार लेने वाली है। व्यापमं का नाम बदल कर भाजपा सरकार में ही प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड कर दिया गया था। अब इसकी जगह अब राज्य कर्मचारी चयन आयोग जैसी संस्था का बनायी जा रही है। कांग्रेस सरकार व्यापम को बंद कर युवाओं से किया अपना चुनावी वादा पूरा करने जा रही है।
बड़े घोटालों का आरोप झेल रहा मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल बंद किया जा रहा है। नयी सरकार ने ये फैसला ले लिया है। कमलनाथ सरकार अब व्यापम की जगह राज्य कर्मचारी चयन आयोग जैसी नयी संस्था बनाने पर विचार कर रही है। शिवराज सरकार पर सबसे बड़ा आरोप व्यापम घोटाले का ही लगा था. व्यापम के ज़रिए प्रोफेशनल कोर्सेस में एडमिशन और सरकारी नौकरियों में भर्ती घोटाले का मामला सीबीआई जांच और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में व्यापम बंद करने का वादा किया था। सामान्य प्रशासन विभाग संस्था का नया प्रारूप तैयार कर रही है।
व्यापम यानि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हमेशा घिरता रहा है। एमपीपीएससी में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आयीं। सहायक प्राध्यापक भर्ती को लेकर भी व्यापम पर उंगली उठी। कांग्रेस के सत्ता में आने के फौरन बाद ग्रुप चार के परीक्षार्थियों ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की थी। व्यापम पर चारों तरफ से घिरने के बाद भाजपा सरकार ने इसका नाम बदलकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड कर दिया गया था। व्यापम का नाम बदलने के बाद भी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत सामने आती रहीं।
bhavtarini.com@gmail.com 
