शारीरिक समस्याओं और मानसिक तनाव को सेंधा नमक करेगा कम

शारीरिक समस्याओं और मानसिक तनाव को सेंधा नमक करेगा कम



सेंधा नमक या रॉक सॉल्ट का उपयोग आमतौर पर व्रत के दौरान किया जाता है। क्योंकि यह नमक प्राकृतिक रूप से तैयार होता है और यह समुद्री नमक की तुलना में कहीं अधिक शुद्ध होता है। सेंधा नमक शरीर के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। फिर चाहे आप इसका उपयोग अपने भोजन में करें या फिर स्नान करने के लिए...

-सेंधा नमक एक नैचरल पेनकिलर यानी दर्दनिवारक है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने यानी कि शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है।

-हालांकि आप सेंधा नमक का स्नान सप्ताह में दो से तीन बार कर सकते हैं। यह शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन फिर भी कुछ खास स्थितियां ऐसी होती हैं, जब आपको सेंधा नमक का स्नान अवश्य करना चाहिए...

-एक्सर्साइज या योगा सेशन के बाद जब भी आप स्नान करें तो सेंधा नमक का उपयोग करें। इससे आपके शरीर की मांसपेशियां शांत होंगी और उनमें लचक बढ़ेगी।

-बहुत अधिक थकान के कारण शरीर में दर्द होने की स्थिति में भी आप सेंधा नमक का स्नान कर सकते हैं। यह आपके शरीर में रक्त का प्रवाह बढ़ाकर शरीर की एक-एक कोशिका तक रक्त का संचार करेगा। इससे आपको दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

-इसके साथ ही सर्दियों में खांसी-जुकाम और सीने में जमा कफ के कारण होनेवाली जकड़न से मुक्ति पाने के लिए भी आपको सेंधा नमक का स्नान करना चाहिए। इस स्नान के बाद आपके फेफड़ों में जमा कफ तेजी से पिघलेगा और शरीर से बाहर आएगा।

-सेंधा नमक से स्नान करने के लिए आपको बाथटब या बाल्टी को गर्म पानी से भरना है। यह पानी इतना गर्म होना चाहिए, जिसमें आप आसानी से स्नान कर सकें।


-अब इस पानी में आधा कप सेंधा नमक मिला लीजिए। यदि आपने बाथटब में पानी भरा है तो इस पानी में लेट जाइए और यदि बाल्टि में पानी भरा है तो इस पानी को मग की सहायता से थोड़ा-थोड़ा करके अपने शरीर पर डालिए।

-इस प्रक्रिया को 10 से 15 मिनट तक करना है। ताकि आपकी त्वचा के रोमछिद्र इस नमक का सत्व सोख सकें और गर्म पानी के जरिए शरीर का रक्त प्रवाह बढ़ सके। इसके बाद शरीर को तौलिया से अच्छी तरह पोछकर गर्म कपड़े पहन लें। ताकि शरीर की गर्माहट बनी रहे।

-इस तरह स्नान के बाद हो सकता है कि आपको बार-बार खांसी के साथ कफ आने की प्रक्रिया बढ़ जाए। अगर ऐसा होता है तो यह एक अच्छी बात है क्योंकि जितना कफ बाहर निकलेगा, उतनी ही जल्दी आप ठीक हो जाएंगे।

-यदि खांसी और कफ के कारण अधिक समस्या हो तो आप पीने योग्य गुनगुने पानी में थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर उसका सेवन भी कर सकते हैं। इससे सीने में दर्द नहीं होगा और कफ निकलने की प्रक्रिया अधिक आसान होगी।