शिक्षकों को फिर से देनी होगी परीक्षा, नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई
भोपाल
बोर्ड परिक्षाओं में इस साल खराब रिजल्ट को लेकर लाेक शिक्षण संचालनालय काफी सख्त रवैया अपनाए हुए है। इसी के चलते हाल ही में 12 जून को आयोजित हुई परीक्षा में कम अंक लाने वाले शिक्षकों की दोबारा परीक्षा कराने जा रहा है। यह परीक्षा 25 सितंबर को होगी। इसके अलावा डीपीआई ने 40 प्रतिशत तक जिन स्कूलों का बोर्ड का रिजल्ट रहा है, उन स्कूलों के शिक्षकों को इस परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इससे इन स्कूलों के शिक्षक की योग्यता का आकलन किया जा सकेगा।
दऱअसल, शिक्षकों की दक्षता जांचने के लिए 12 जून को एक बार परीक्षा करा चुका है। अब इसे एक बार फिर परीक्षा शिक्षकों के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इसमें उन शिक्षकों को शामिल होना अनिवार्य होगा, जो पिछली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा डीपीआई ने 40 प्रतिशत तक जिन स्कूलों का बोर्ड का रिजल्ट रहा है, उन स्कूलों के शिक्षकों को इस परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इससे इन स्कूलों के शिक्षक की योग्यता का आकलन किया जा सकेगा। जिन हाई स्कूल का रिजल्ट 40 फीसदी तक परीक्षा परिणाम था, उन्होंने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्राइवेट घोषित कर दिया। इससे उनका परीक्षा परिणाम वास्तविकता से बेहतर हो गया।
अब लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने ऐसे स्कूलों के शिक्षकों को भी नोटिस जारी करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया है। 12 जून को हुई परीक्षा में 50 फीसदी से कम अंक लाने वाले शिक्षकों को सुधार के लिए दो माह का नोटिस जारी किया गया है। इन शिक्षकों की 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दोबारा परीक्षा ली जाएगी।इसके बाद सभी शिक्षकों का प्री व पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिला शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी होगा। इसके बाद भी उनमें सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
bhavtarini.com@gmail.com 