संजय शर्मा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचें

संजय शर्मा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचें

नरसिंहपुर 
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के तेन्दूखेडा के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथलीशरण तिवारी ने शर्मा को विधिवत कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। भाजपा को उस समय और झटका लगा जब संजय के साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारी कांग्रेस मे शरीक हुए जिसमें तेन्दूखेडा नगर पंचायत अध्यक्ष माया पुजारी, चावरपाठा जनपद अध्यक्ष रामवति पटैल सहित सभी जनपद पंचायत सदस्य एवं पार्षद 82 ग्राम पंचायत के सरपंच और 112 उपसरपंच सहित सैकडो सदस्यो ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।