संभावना सेठ को क्यों करवाया गया अस्पताल में भर्ती

संभावना सेठ को  क्यों करवाया गया अस्पताल में भर्ती

जैसे ही खबर आई कि 'बिग बॉस 2' फेम संभावना सेठ को मंगलवार सुबह 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि आखिर ऐक्ट्रेस को हुआ क्या। यहां तक कि संभावना के टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों को भी चिंता सताने लगी। तबीयत खराब की खबर संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी थी और उन्होंने भी कारण नहीं बताया था।

लेकिन अब खुद संभावना सेठ ने बताया है कि उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती क्यों किया गया। स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, संभावना सेठ ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था जिसके कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। तुरंत ही फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

संभावना ने आगे कहा कि उनके कान में भी बहुत ज्यादा इंफेक्शन है जिसकी वजह से वह पूरा ब्लॉक हो चुका है। संभावना सेठ ने बताया कि सुबह 4 बजे उन्हें किसी भी हॉस्पिटल में नहीं घुसने दिया गया। किसी ने गेट तक नहीं खोला। उन्होंने बहुत कोशिशें कीं। आखिरकार वे फिर कोकिलाबेन हॉस्पिटल गए और वहां के डॉक्टरों ने संभावना सेठ को देखाष चेकअप के बाद डॉक्टरों ने संभावना सेठ को तुरंत ही घर जाने के लिए कहा क्योंकि वहां रुकना सुरक्षित नहीं था।