सरकार को महंगा पड़ा महिला पुलिसकर्मी से उपलब्धियों का बखान करवाना

भोपाल
विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। अब चुनाव आयोग ने बीजेपी को नोटिस जारी किया है।यह नोटिस कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने जारी किया है। चुनाव आयोग ने बीजेपी सरकार के एक विज्ञापन में महिला पुलिसकर्मी के बीजेपी सरकार की उपलब्धि का बखान करने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब करने को कहा है।  वहीआयोग ने बीजेपी से पूछा है कि चुनाव प्रचार से जुड़े विज्ञापन को लेकर पार्टी ने प्री सर्टिफिकेशन लिया था या  नही।फिलहाल आयोग को बीजेपी के जवाब का इंतजार है, इसके बाद ही चुनाव आयोग एक्शन लेगा।

दरअसल, बीते दिनों सीएम शिवराज के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया था ।इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी शिवराज सरकार के गुणगान करते हुए नजर आ  रही थी। इस वीडियो में पुलिस की डायल 100 को भी दिखाया गया है। एक महिला पुलिस की वर्दी में कथित तौर पर प्रदेश भाजपा सरकार की प्रशंसा करने वाले सोशल मीडिया में चल रहे एक विज्ञापन की कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।जिसके बाद आयोग ने भाजपा को नोटिस जारी किया है।