साउथ अफ्रीका में बर्थडे मनाने के बाद, सैफ-करीना और तैमूर लंदन में मनाएंगे न्यू ईयर

साउथ अफ्रीका में बर्थडे मनाने के बाद, सैफ-करीना और तैमूर लंदन में मनाएंगे न्यू ईयर

बॉलिवुड के नवाब सैफ अली खान और टॉप ऐक्ट्रेस में से एक करीना कपूर खान किसी न किसी प्रॉजेक्ट में हमेशा बिजी रहते हैं। हालांकि, इस बिजी शेड्यूल के बीच भी वह फैमिली टाइम बिताना नहीं भूलते। साउथ अफ्रीका में तैमूर का बर्थडे मनाने के बाद अब यह नवाब परिवार लंदन में न्यू ईयर मनाने पहुंचा है।

लंदन रवाना होने के लिए सैफ, करीना और तैमूर बुधवार को एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान तीनों का ही ड्रेस अप शानदार था। करीना हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही थीं। उन्होंने क्रीम कलर का टर्टलनेक टॉप और ब्लैक टाइट्स पहने थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक लेदर जैकेट और ब्लैक बूट्स पहने थे। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस और ब्राउन पर्स के साथ कंप्लीट किया।

वहीं सैफ लाइट ब्लू शर्ट और मिलिट्री ग्रीन कलर के वेलवेट ट्राउजर में नजर आए। इसके साथ उन्होंने डार्क ब्लू विंटर जैकेट और ब्राउन शूज पहने थे। इस लुक में वह काफी कूल लग रहे थे।

पपराजी के फेवरिट नन्हे तैमूर ने डार्क ब्लू स्वैटशर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ रेड और वाइट स्ट्रिप्स के सॉक्स और डार्क ब्लू स्नीकर्स तैमूर को पहनाए गए थे। एयरपोर्ट पर नन्हे नवाब को नैनी पकड़ी हुई थी। जो परिवार के साथ ही लंदन गई है।