साधना सिंह ने बुधनी में किया सघन जनसंपर्क

साधना सिंह ने बुधनी में किया सघन जनसंपर्क

सीहोर 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह चौहान ने आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज में सिंह को प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराने के लिए सघन जनसंपर्क किया। चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नसरुल्लागंज तहसील मुख्यालय पर  चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह भारतीय जनता पार्टी को इस बार और अधिक मतों से अपने क्षेत्र से विजय बनाने के लिए जुड़ जाएं। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित थे।